Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

RIMS रांची में ऑपरेशनल मैनेजर समेत 113 पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संस्थान ने ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के कुल 113 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। संस्थान ने ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के कुल 113 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और वेतन निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

उम्र सीमा क्या होगी?

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र की गणना इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी।

  • सामान्य वर्ग: अधिकतम 40 वर्ष
  • बीसी-I और बीसी-II: अधिकतम 42 वर्ष
  • एससी और एसटी: अधिकतम 45 वर्ष

दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त छूट मिलेगी।

  • सामान्य वर्ग: अधिकतम 45 वर्ष
  • बीसी-I और बीसी-II: अधिकतम 47 वर्ष
  • एससी और एसटी: अधिकतम 50 वर्ष

सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग में 50 वर्ष, बीसी-I और बीसी-II में 52 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग में 55 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार संबंधित श्रेणी में तीन साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

कहां और कब होगा इंटरव्यू?

  • इंटरव्यू स्थल: निदेशक कार्यालय, RIMS, रांची
  • रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
  • चयन प्रक्रिया: वॉक-इन-इंटरव्यू

जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति लेकर जाना होगा। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी साथ रखनी होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय के भीतर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *