Skip to content
Log In
बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील

कोडरमा के सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, शिक्षक के समर्थन में उतरीं छात्राएं

कोडरमा

कोडरमा : कोडरमा शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राएं अपने शिक्षक के समर्थन में सड़क पर उतर आईं। वे विभागीय कार्रवाई वापस लेने की मांग करने लगीं। निलंबन का आदेश मिलने के बाद जब शशि भूषण सिंह विद्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी छात्राओं ने उन्हें रोक लिया। इतना ही नहीं, छात्राएं उन्हें वापस खींचकर विद्यालय के अंदर ले गईं। इस अचानक हुए घटनाक्रम से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का हवाला

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि शशि भूषण सिंह के विद्यालय में पदस्थापित होने के बाद पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। विद्यालय का शैक्षणिक परिणाम भी पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। ऐसे में उन्हें निलंबित किया जाना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें: लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन

छात्राओं की दो टूक मांग

छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि वे अपने शिक्षक का निलंबन वापस लेने की मांग पर अडिग हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विभाग अपना फैसला वापस नहीं लेता, उनका विरोध जारी रहेगा।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *