Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

पलामू में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

पलामू जिले में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बसौरा के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

पलामू : पलामू जिले में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बसौरा के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि लेस्लीगंज के मुंदरिया गांव निवासी गोलू सिंह, कुश सिंह और राकेश सिंह एक ही अपाची बाइक पर सवार होकर कपड़े खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बसौरा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने की घायलों की मदद

हादसे के समय पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायलों को देखकर अपना वाहन रोका और एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने गोलू सिंह को मृत घोषित कर दिया। गोलू सिंह मुंदरिया गांव के सत्येंद्र सिंह के पुत्र थे।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए वाहन की पहचान करने में जुटी है। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *