फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड पुलिस के 9 जांबाजों को स्वतंत्रता दिवस पदकों से नवाजा

बोकारो आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और अपराध पर नकेल कसने में जुटी झारखंड पुलिस के शानदार कार्य प्रदर्शन पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से झारखंड पुलिस के कुल 9 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है। इस घोषणा के बाद पूरे झारखंड पुलिस महकमे और राज्य भर में खुशी का माहौल है।

बोकारो आईजी को सर्वोच्च सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय की पदक सूची में झारखंड के आईपीएस अधिकारी एवं बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को ‘राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक’ (President’s Medal for Distinguished Service) से अलंकृत किया गया है। कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण नेतृत्व और राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया है।

8 जवानों को ‘सराहनीय सेवा पदक’

राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जमीनी स्तर पर सेवा देने वाले 8 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ‘सराहनीय सेवा पदक’ (Meritorious Service Medal) दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार सम्मानित होने वाले शूरवीरों में शामिल हैं:
  • स०अ०नि०: पंकज कुमार राय
  • हवलदार: पुर्ण बहादुर सिंह (हव0-560), जितेन्द्र कुमार सिंह (हव0-125), योगेन्द्र कुमार दास (हव0-12), और नंद किशोर महतो (हव0-31)
  • चालक हवलदार: औरंगजेब खाँ (चा०हव0-178) एवं संजय कुमार सिंह (चा०हव0-174)
  • महिला आरक्षी: अनिता तिर्की (म0आ0-419)

पुलिस मुख्यालय ने जाहिर की खुशी

झारखंड पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल द्वारा जारी बयान के अनुसार, राज्य पुलिस द्वारा उग्रवादियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी व रणनीतिक कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्रालय द्वारा मिला यह सम्मान अधिकारियों व बल के जवानों के मनोबल को और ऊंचा करेगा। यह उपलब्धि साबित करती है कि अनुशासन, समर्पण और वीरता के मामले में झारखंड पुलिस अग्रिम पंक्ति में खड़ी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram