फॉण्ट कनवर्टर NEW

UMMID पोर्टल 2025 प्रशिक्षण में खामियों पर नाराज़गी, वक़्फ़ बोर्ड से जिलावार कार्यशालाओं की अपील

Ranchi : अध्यक्ष, झारखंड राज्य सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के निर्देश पर 17 नवंबर 2025 को रांची स्थित हज हाउस, कडरु में UMMID Central Portal 2025 पर डाटा अपलोडिंग से संबंधित वक़्फ़ कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : अध्यक्ष, झारखंड राज्य सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के निर्देश पर 17 नवंबर 2025 को रांची स्थित हज हाउस, कडरु में UMMID Central Portal 2025 पर डाटा अपलोडिंग से संबंधित वक़्फ़ कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से मुतवल्ली, सदर, सचिव और केयरटेकर सहित बड़ी संख्या में वक़्फ़ प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची की ओर से सचिव नूर आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी इसमें सम्मिलित हुआ। हालांकि, उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यशाला की व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया। प्रतिनिधियों का कहना था कि कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं पदाधिकारियों में अनुभव की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसके कारण प्रशिक्षण में अपेक्षित जानकारी नहीं मिल सकी। कई प्रतिभागियों ने यह भी बताया कि तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी के अभाव के कारण पोर्टल के उपयोग को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही।

इस संदर्भ में जमीअतुल मोमेनीन चौरासी ने झारखंड राज्य सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी जिलों में विशेषज्ञों की मौजूदगी में विस्तृत वक़्फ़ कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं। संगठन का कहना है कि वक़्फ़ जायदाद विशेषज्ञ और UMMID Central Portal 2025 के तकनीकी विशेषज्ञों की सहभागिता होने से लोगों को सही दिशा-निर्देश मिल सकेंगे।

जमीअतुल मोमेनीन का मानना है कि उचित प्रशिक्षण से वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की प्रक्रिया को मजबूती मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram