फॉण्ट कनवर्टर NEW

साहिबगंज में मालगाड़ी टक्कर, हादसे में दो लोको पायलट की मौत, चार घायल

Jharkhand News: साहिबगंज जिले के फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ, जब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना करीब साढ़े तीन बजे के आसपास बरहेट यार्ड के पास हुई। एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी, जबकि दूसरी मालगाड़ी, जो कोयला

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: साहिबगंज जिले के फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ, जब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना करीब साढ़े तीन बजे के आसपास बरहेट यार्ड के पास हुई। एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी, जबकि दूसरी मालगाड़ी, जो कोयला लेकर आ रही थी, उस से टकरा गई।

इस दुर्घटना में दो लोको पायलटों की मौत हो गई। मृतकों में बोकारो के अंबुज महतो (32) और पश्चिम बंगाल के रिटायर्ड लोको पायलट जीएस मॉल (62) शामिल हैं। इसके अलावा, चार अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें जितेंद्र कुमार (32), उदय मंडल (45), राम घोष (55) और टीके नाथ (48) शामिल हैं। घायल कर्मियों को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज रेफर किया गया है।

एनटीपीसी के एजीएम शांतनु दास ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने भी घटना की पुष्टि की और जांच की जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram