फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रहण करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम

रांची। नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष एक लाख 67 हजार 372 करदाताओं से कुल 80 करोड़ 64 लाख 37 हजार 113 रुपये की वसूली कर संग्रहण के रूप में किया है। इसके साथ ही रांची नगर निगम झारखंड में सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रहण करने

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष एक लाख 67 हजार 372 करदाताओं से कुल 80 करोड़ 64 लाख 37 हजार 113 रुपये की वसूली कर संग्रहण के रूप में किया है। इसके साथ ही रांची नगर निगम झारखंड में सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रहण करने वाली नगर निकाय बन गई है। 31 मार्च 2025 को इस वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 897 करदाताओं से निगम ने कुल 91 लाख 45 हजार 230 रुपये कर संग्रहण किया। जल कर के रूप में इस वर्ष 12 करोड़ 2 लाख 91 हजार 970 रुपये की प्राप्ति हुई। ट्रेड लाइसेंस के रूप में कुल 18,370 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे निगम को 2 करोड़ 16 लाख 38 हजार 840 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। गाैरतलब हो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची नगर निगम को सभी स्त्रोतों से कुल 70 करोड़ 39 लाख 63 हजार 175 रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ था। इस वित्तीय वर्ष निगम को 10 करोड़ 24 लाख 73 हजार 938 रुपये अधिक कर की प्राप्ति हुई है। इससे निगम राजस्व कर्मी एवं अधिकारी काफी उत्साहित हैं। अब रांची नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि एकत्रित राजस्व का उपयोग नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, आधारभूत संरचना, विकास एवं शहर को और अधिक सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में किया जाए।

रांची नगर निगम की मुख्य उपलब्धियां

माध्यमकरदाताकर संग्रह राशिकार्यालय
ऑनलाइन32,37317,05,79,093.21रांची नगर निगम
जन सुविधा केंद्र13,9345,38,72,014.58रांची नगर निगम एवं डोरंडा अंचल कार्यालय
डोर-टू-डोर कलेक्शन1,06,01941,81,40,029.39—

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram