फॉण्ट कनवर्टर NEW

Türkiye Earthquake: तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं और लोग घायल

World News: तुर्की एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा है। रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 07:53 बजे देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। रिएक्टर पैमाने पर मापी गई यह तीव्रता इतनी अधिक थी कि झटके

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: तुर्की एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा है। रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 07:53 बजे देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। रिएक्टर पैमाने पर मापी गई यह तीव्रता इतनी अधिक थी कि झटके राजधानी इस्तांबुल तक महसूस किए गए।

तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में जमीन से लगभग 11 किलोमीटर की गहराई पर था। झटकों के बाद कई बहुमंजिली इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ पूरी तरह ढह गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की गई है।

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (AFAD) और अन्य सरकारी टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। फिलहाल, बड़े पैमाने पर जनहानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

भूकंप के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में आफ्टरशॉक्स (भूकंप के छोटे झटके) का खतरा बना रह सकता है।

गौरतलब है कि तुर्की भूकंप प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर आता है। वर्ष 2023 में यहां 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और हजारों इमारतें मलबे में तब्दील हो गई थीं। उस हादसे का असर पड़ोसी देश सीरिया तक महसूस किया गया था, जहां करीब 6,000 लोगों की मौत हुई थी।

इस बार भले ही नुकसान का पैमाना अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और प्रभावित इलाकों को सुरक्षित करने के निर्देश दे दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram