फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में बाढ़ का कहर: गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अब तक 19 की मौ’त

Patna News: बिहार में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार जैसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार जैसे गंगा किनारे बसे जिलों में हालात नाजुक बने हुए हैं।

राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बेगूसराय में सबसे ज्यादा 8 लोगों की जान गई है, जबकि भागलपुर, सीवान, भोजपुर और खगड़िया में दो-दो लोगों की मौत हुई है। मुंगेर, वैशाली और कटिहार में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

बाढ़ की वजह से अब तक 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की 14 टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी और नालंदा में टीमें तैनात हैं और लगातार राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में कटिहार में 140 मिमी, नालंदा में 70 मिमी और पटना में 57 मिमी बारिश दर्ज हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग और एनडीआरएफ टीमें चौबीसों घंटे राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन अगले 48 घंटे मौसम का रुख और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

रविवार देर रात पटना, सुपौल, बांका और लखीसराय में मध्यम बारिश हुई, जबकि सोमवार सुबह से सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी पटना में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram