Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

प्रखंड कार्यालय में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ विशेष आयोजन

चैनपुर : झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जिसे ‘रजत जयंती’ के रूप में मनाया जा रहा है, चैनपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के अधिकारियों और कर्मियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस विशेष कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मियों के साथ मिलकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस मौके पर अधिकारियों ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ ‘उलगुलान’ का नेतृत्व किया था और समाज में चेतना जगाई थी। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और झारखंड को एक विकसित राज्य बनाने में उनके आदर्शों का अनुसरण करना आवश्यक है।पूरे कार्यक्रम में प्रखंड कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि वे बिरसा मुंडा के दिखाए रास्ते पर चलते हुए राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *