Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»प्रणय विश्वकर्मा की शतकीय पारी से टाउन क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को हराया
Jharkhand

प्रणय विश्वकर्मा की शतकीय पारी से टाउन क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को हराया

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: उद्योगपति बनवारी लाल नेवटिया के प्रायोजन और पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 33वीं बी.एल. नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के मुकाबले शुरू हो गए। चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले दिन के मैचों में टाउन क्लब चाईबासा और आर के अकादमी सोनुआ ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

पहले मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव गौर ने 79 रन की पारी खेली। टाउन क्लब के शुभम यादव ने एक रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्लब ने प्रणय विश्वकर्मा की 116 नाबाद रन की शतकीय पारी और कृपा सिंधु के 46 नाबाद रनों की बदौलत 12.3 ओवर में 1 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दूसरे मैच में आर के अकादमी सोनुआ ने देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 39 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर के अकादमी की टीम 18.5 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। अनिमेष पाल और सुम्मा घोष ने 26-26 रन, जबकि चिराग राज सिंह ने 22 रन बनाए। देवेंद्र माँझी क्लब की ओर से रोहन पासवान, ओवैस अंसारी और आदित्य कुमार यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए देवेंद्र माँझी क्रिकेट क्लब की टीम 17.4 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। पवन कुमार शर्मा ने 34, अर्णव चंदा ने 19 और गोप तांती ने 11 रन बनाए। आर के अकादमी की ओर से चिराग राज सिंह ने तीन तथा सुम्मा घोष, इमरान अहमद और अनिमेष पाल ने दो-दो विकेट लिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.