फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेल, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जीत हासिल की

Chaibasa news: सदर प्रखंड अंतर्गत बरकेला स्थित आवासीय सेतु पाठ्यक्रम केंद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एस्पायर संस्था की ओर से बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लालमुनी पुरती और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत उपस्थित रहे। बाल मेले के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: सदर प्रखंड अंतर्गत बरकेला स्थित आवासीय सेतु पाठ्यक्रम केंद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एस्पायर संस्था की ओर से बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लालमुनी पुरती और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत उपस्थित रहे।

बाल मेले के दौरान बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत ने एस्पायर संस्था द्वारा बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्य में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक आवश्यकता हो तो प्रखंड विकास कार्यालय हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने तथा उन्हें छात्रवृत्ति योजना से जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी।

जिला परिषद सदस्य लालमुनी पुरती ने कहा कि बाल मेला बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की गई मिट्टी की कलाकृतियों, रंगोली और आर्ट एंड क्राफ्ट की सराहना की। साथ ही बच्चों से मोबाइल और वीडियो से दूरी बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने की अपील की।

कार्यक्रम में सिम्बिया पंचायत समिति सदस्य दिनेश मुंडा, सिंगिजारी एवं जोजोहातु के ग्राम मुंडा, कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के प्रभारी, एस्पायर संस्था के स्टेट को-ऑर्डिनेटर उपेंद्र दंडसेना, क्षेत्रीय समन्वयक आर.वी. रमन्ना, गुरुचरण बानरा, रायदास उरांव, सलिना हांसदा, विकास नाग, अभिराज सुंडी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram