फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महासंग्राम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन

Ranchi : श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महासंग्राम में भारत की टीम में झारखंड के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में बोकारो के ग्रेजुएट महावीर कोड़ा, रामगढ़ के ग्रेजुएट अहतर अली

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महासंग्राम में भारत की टीम में झारखंड के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में बोकारो के ग्रेजुएट महावीर कोड़ा, रामगढ़ के ग्रेजुएट अहतर अली अंसारी और साहेबगंज के बीएड नाजिर अंसारी शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर स्मार्ट सिटी, धुर्वा में झारखंड सरकार के मंत्री हफ़िज़ूल हसन और योगेंद्र प्रसाद महतो ने तीनों खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंत्रियों ने कहा कि झारखंड के ये होनहार खिलाड़ी न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगे।

मंत्री हफ़िज़ूल हसन ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का जज़्बा और संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा है, वहीं योगेंद्र प्रसाद महतो ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य दिव्यंजनों के विशेष शिक्षक यूनियन के राज्याध्यक्ष पॉवेल कुमार, लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के नदीम खान, कोच जितेंद्र कुमार, विशेष शिक्षक इरफ़ान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह सम्मान समारोह झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों के बढ़ते आत्मविश्वास और राज्य सरकार के खेल व समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram