फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: रात 1 बजे आया खौफनाक ईमेल, मची भगदड़

Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और डरावनी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और डरावनी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल आईडी पर मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स (RDX) प्लांट किया गया है।

छठवीं बार मिली है बम से उड़ने की धमकी

धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और अदालती कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मियों और मुवक्किलों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता तैनात

मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड पहुंच चुका है। सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट के एक-एक कक्ष, रिकॉर्ड रूम और पार्किंग एरिया की सघन तलाशी ले रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले कुछ समय में यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। हालांकि, इससे पहले की सभी धमकियां अफवाह साबित हुई थीं, लेकिन बार-बार हो रही इस हरकत ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

इस खबर को भी पढ़ें : पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने में जुट गई हैं ताकि फर्जी मेल भेजने वाले शरारती तत्वों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही अदालती कार्यवाही दोबारा शुरू की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram