Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

जनगणना-2027 में इस बार दर्ज होगी जाति की जानकारी, जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

झारखंड की राजधानी रांची में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, जनगणना के दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और उनके सदस्यों की जानकारी जुटाएंगे। इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, जनगणना के दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और उनके सदस्यों की जानकारी जुटाएंगे। इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

घर-घर गणना शुरू होने से पहले लोगों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

मोबाइल एप से जुटाई जाएगी जानकारी

जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से पूरी की जाएगी। प्रगणक मोबाइल एप के जरिए परिवार के सदस्यों से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज करेंगे। इसके साथ ही आंकड़ों की सही तरीके से एंट्री और जांच पर भी ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना की तैयारियों को लेकर रांची समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय प्रशिक्षक दल ने अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल एप के इस्तेमाल, परिवारों से जानकारी जुटाने, डिजिटल डाटा एंट्री और आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने के बारे में बताया गया। प्रगणकों को फील्ड में काम करने के दौरान जरूरी सावधानियों और दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी होगी दर्ज

जनगणना-2027 के दूसरे चरण में जाति से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की जाएगी। इसके जरिए देश की जनसंख्या और सामाजिक संरचना से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। जिला प्रशासन जनगणना की प्रक्रिया को सही और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की तैयारी में जुटा है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *