फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दूरदर्शन के कृषि कार्यक्रमों में होगा सुधार, डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर चर्चा

दूरदर्शन केंद्र रांची में सोमवार को कृषि प्रसार कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की 'मास मीडिया सपोर्ट टू एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन' योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि से जुड़े कार्यक्रमों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : दूरदर्शन केंद्र रांची में सोमवार को कृषि प्रसार कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ‘मास मीडिया सपोर्ट टू एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन’ योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि से जुड़े कार्यक्रमों के निर्माण, प्रसारण और डिजिटल माध्यमों पर उनके प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय प्रसाद (डीडीजी सेल्स) शामिल हुए।

कृषि कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा

कार्यक्रम प्रमुख सुधीर कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाना और उनके निर्माण व प्रसारण को बेहतर बनाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यशाला में सोशल मीडिया के उपयोग, वित्तीय प्रबंधन, कार्यक्रमों के आदान-प्रदान और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

किसानों तक पहुंचेगी नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यशाला में इस बात पर जोर दिया गया कि कृषि से जुड़े कार्यक्रम किसानों के लिए अधिक उपयोगी और जानकारीपूर्ण होने चाहिए। इसके माध्यम से किसानों तक खेती की नई तकनीक, वैज्ञानिक तरीके और सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंचाई जा सकती है।

वक्ताओं ने कहा कि दूरदर्शन किसानों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी कार्यशालाओं से कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार होगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

कई दूरदर्शन केंद्रों के अधिकारी हुए शामिल

कार्यशाला में डीडी किसान के सलाहकार अनूप खजूरिया समेत विभिन्न दूरदर्शन केंद्रों के अधिकारी और कार्यक्रम निर्माण से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए।

रांची दूरदर्शन केंद्र से कार्यालय प्रमुख के.के. साहू, कार्यक्रम अधिशासी सुशील कुमार, पूर्णिमा कुमारी, सुभाष कुमार, गोविन्द झा, अमन कुमार, अमन गुप्ता और प्रभात रंजन भी मौजूद रहे।

कार्यशाला का समापन कृषि कार्यक्रमों को बेहतर बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने के संकल्प के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram