Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

दशकर्म से लौटा युवक नशे की लत में डूबा, प्रेमनगर में मफलर के सहारे लगाई फांसी

चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में एक व्यक्ति ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी भीनशु गोप पिता स्व० झालू गोप के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, भीनशु गोप ने अपने आवास पर अलबेस्टर की छत में लगे एक पाइप के सहारे मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।मृतक के परिजन, राधा देवी, ने बताया कि भीनशु गोप हाल ही में अपनी बड़ी बहन के बेटे के दशकर्म श्राद्ध से लौटे थे। इसके बाद से वे काफी अधिक नशा करने लगे थे। भीनशु गोप एक कमरे में अकेले रहते थे क्योंकि उनकी पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका था।जब घटना की सूचना मिली, तो चैनपुर थाना से एएसआई निर्मल राय और पुलिसकर्मी संतोष धर्मपाल लुगुन तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। चूंकि कमरा अंदर से बंद था, पुलिस ने दीवार तोड़कर गेट खोला। कमरे के अंदर भीनशु गोप का शव फांसी पर लटका पाया गया।पुलिस ने शव का पंचनामा किया। प्राथमिक कार्रवाई के बाद, देर शाम होने के कारण शव को कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *