फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची से इंदौर रवाना हुई भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रेमी

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रांची में मैच खेलने के बाद शनिवार को इंदौर के लिए रवाना हो गईं। दोनों टीमें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रांची में मैच खेलने के बाद शनिवार को इंदौर के लिए रवाना हो गईं। दोनों टीमें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी पहुंचे।

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया था।

रांची में मुकाबला खत्म होने के बाद अब दोनों टीमें अगले मैच की तैयारी में जुट गई हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज कर वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

Read More : आदित्यपुर में मौसी के घर फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक, जांच शुरू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram