Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सीढ़ीडुंगरी इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां मौसी के घर पर रह रहे 20 वर्षीय राजेश महतो का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश मूल रूप से गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव के रहने वाले थे और फिलहाल सीढ़ीडुंगरी में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई या अन्य कार्यों से जुड़े हुए थे। घटना के वक्त घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि घर के सभी लोग किसी परिचित के यहां मेहमान गए हुए थे। इसी दौरान राजेश ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में राजेश ने आत्महत्या की, क्योंकि फिलहाल मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जवान बेटे की अचानक हुई इस मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित खबरें
- झारखंड SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया
- #ट्रेंडिंग लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
- झारखंड चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी
- झारखंड संथाल बेटियों का भी पैतृक संपत्ति पर हक, 41 साल पुराने केस में HC का फैसला








