फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में छात्रों का फूटा आक्रोश, सुभाष चौक से झंडा चौक तक मार्च

Koderama News: दिल्ली के जंतर मंतर में 20 जुलाई को बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में झुमरीतिलैया में आम नागरिक के बैनर तले सुभाष चौक से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान जमकर केंद्र सरकार के छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: दिल्ली के जंतर मंतर में 20 जुलाई को बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में झुमरीतिलैया में आम नागरिक के बैनर तले सुभाष चौक से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान जमकर केंद्र सरकार के छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रतिवाद मार्च में छात्र-छात्राएं,अभिभावक एवं आम नागरिक तख्तियां लेकर एवं हांथो में तिरंगा झंडा लेकर एकजुटता प्रदर्शित किया। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का विरोध जताया। आम नागरिकों ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की और दोषी पुलिसवालों पर कारवाई की मांग की । प्रतिवाद मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि देश के छात्रों ने 1974 के बाद किसी आंदोलन के जरिये इतिहास लिख दिया है,जिसकी चर्चा सालों तक होगी।उन्होंने कहा छात्र विरोधी कदम और सरकार के तानाशाही के खिलाफ आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि GEN-Z के संघर्ष के सामने 2014 के बाद पहली बार मोदी सरकार को झुकना पड़ा है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रतिवाद मार्च में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं समेत आम नागरिकों के प्रति आभार जताया। झंडाचौक पर प्रतिवाद मार्च के दौरान आम नागरिकों ने NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के करीब 25 छात्रों के मौत पर श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर बांटी मिठाई

प्रतिवाद मार्च में शामिल आम नागरिकों ने मार्च में शामिल छात्रों व आम नागरिकों के बीच लड्डू बांटकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर खुशी का इजहार किया।

प्रतिवाद मार्च में राजद के रास्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, राजद के जिला अध्यछ महेंद्र प्रसाद यादव जिप चेयरमैन रामधन यादव , जिप सदस्य शांति प्रिया, सीपीएम नेता असीम सरकार,जेएमएम नेता श्यामदेव यादव, बिनोद कुमार विश्वकर्मा बिजय यादव महेश भारती आप जिलाध्यक्ष महेश यादव, पूर्व छात्र नेता रवि पासवान अभिभावक संघ अध्यक्ष संजय साजन,गुलाम मुस्तफा,जनवादी लेखक संघ के राम रतन अवध्या,सीटू नेता प्रेम प्रकाश, माले नेता विजय पासवान,भीम आर्मी के राजेश कुमार,संदीप कुमार, राजेन्द्र मेहता,दामोदर यादव,राजकुमार पासवान,चरनजीत सिंह, विनोद कुमार विश्वकर्मा, धीरज यादव, सोनिया देवी, राजकुमार पासवान,विजय यादव, मो मुबारक, परवेज खान,दीपक यादव,शंकर दयाल यादव, शमशुल अंसारी,इकबाल अंसारी, शिव शंकर मोदी, मो यूनुस समेत प्रगतिशील विचार व छात्र छात्राओं समेत आम नागरिक मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram