फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के स्कूलों में शुरू होगी STEM लैब, बच्चों को मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने झारखंड के सभी 24 जिलों के मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालयों (CM SoE) में STEM लैब (Science, Technology, Engineering and Mathematics

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने झारखंड के सभी 24 जिलों के मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालयों (CM SoE) में STEM लैब (Science, Technology, Engineering and Mathematics Lab) की स्थापना को मंजूरी दी है।

इस फैसले का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उन्हें नवाचार, अनुसंधान एवं प्रयोग आधारित सीखने के अवसर प्रदान करना है। STEM लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षा में तकनीकी नवाचार से न केवल शिक्षण गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का अंतर भी कम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “राज्य के बच्चे प्रतिभाशाली हैं, उन्हें सिर्फ सही दिशा और अवसर की जरूरत है। STEM लैब उनकी सोच और सपनों को उड़ान देने का माध्यम बनेगी।”

इस योजना के तहत अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल उपकरण और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत बताया है, जो झारखंड को ज्ञान और नवाचार का केंद्र बनाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram