Skip to content
खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वदेशी मशीन ‘सिद्धार्थ-II’ से झारखंड में होगा कैंसर का अत्याधुनिक इलाज

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए राज्य सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक और ‘पनाशिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज’ के प्रबंध निदेशक जी.भी. के. सुब्रमण्यम से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान श्री सुब्रमण्यम ने अपनी टीम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक और पूर्णतः स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन (Siddharth-II Linear Accelerator) की कार्यप्रणाली और इसकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री के साथ साझा की।

कलाम के सहयोगी ने पेश की ‘मेड इन इंडिया’ तकनीक

यह भी पढ़ें: खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल

वैज्ञानिक सुब्रमण्यम का परिचय देते हुए यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। उनके साथ मिलकर किए गए शोध अनुभवों का लाभ अब कैंसर जैसी असाध्य बीमारी के इलाज में मिल रहा है। उनके द्वारा निर्मित यह मशीन न केवल भारत में बल्कि विदेशों के बड़े अस्पतालों में भी सफलतापूर्वक उपयोग की जा रही है।

राज्य में ही उपलब्ध होगा विश्वस्तरीय इलाज

मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक सुब्रमण्यम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर रोगियों के लिए यह तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि झारखंड में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है और उन्हें इलाज के लिए अक्सर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार राज्य की स्वास्थ्य संरचना को इतना मजबूत करना चाहती है कि मरीजों को घर के पास ही सबसे सस्ता और अत्याधुनिक इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें: युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार

सरकार उठाएगी हर आवश्यक कदम

बैठक में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि झारखंड में इस प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाओं को स्थापित करने के लिए सरकार हर संभव सहयोग और ठोस कदम उठाने को तैयार है। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित थे। इस पहल से आने वाले समय में झारखंड के अस्पतालों में न केवल तकनीक का विस्तार होगा, बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने की राज्य की क्षमता भी कई गुना बढ़ जाएगी।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें