Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»South Korea Plane Crash : दो को जीवित बचाया अन्य 179 की मौत, दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच
#Trending

South Korea Plane Crash : दो को जीवित बचाया अन्य 179 की मौत, दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच

By Samsul HaqueDecember 29, 20244 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News : साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह हुए भयावह विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। जेजू एयर की फ्लाइट 7सी2216, जो बैंकॉक से आ रही थी, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल 02 लोगों को जीवित बचाया जा सका है। विमान में कुल 181 यात्री सवार थे।

साउथ कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे विमान हादसा हुआ, जिसमें दो को बचा लिया गया, जबकि 179 लोगों की मौत हो गई। विमान में 6 क्रू मेंबर्स के साथ कुल 181 यात्री सवार थे। इस हादसे का भयानक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विमान को रनवे से उतरकर फिसलते और दीवार से टकराते हुए आग के गोले में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है। दीवार से टकराने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद विमान के कुछ हिस्सों में आग फैल गई और चंद सेकंड में आसमान काले धुएं के गुबार से भरने लग गया।

घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया, कि दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले विमान ने बेली लैंडिंग (लैंडिंग गियर पूरी तरह बाहर निकाले बिना उतरने का प्रयास) करने की कोशिश की थी। यह प्रयास असफल रहा और विमान रनवे पर फिसल गया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन के लैंडिग गियर में कुछ खराबी आ गई थी, जिस कारण प्लेन को बिना लैंडिंग गियर के लैंड कराना पड़ा। लैंडिंग के बाद प्लेन रनवे पर फिसला और एयरपोर्ट की फैंस (बाउंड्री) से जा टकराया और क्रैश हो गया। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया, जो स्थिति सामान्य होने पर दोबारा चालू किया जाएगा।

जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त जेजू एयरलाइन का प्लेन अमेरिकी कंपनी बोइंग का 737-800 प्लेन था। इस प्लेन ने लैंडिंग की दो बार कोशिश की थी, क्योंकि पहली बार में जब लैंडिंग गियर नहीं खुला तो दूसरी बार कोशिश की गई और असफल रहने के बाद यह हादसा हो गया। इसके अतिरिक्त अनेक मीडिया रिपोर्ट्स में प्लेन के पक्षी से टकराने और हादसा होने की बातें भी सामने आ रही हैं। हादसे के बाद प्लेन में लगी आग को बुझाने में करीब 43 मिनट लगे।

इस तरह अब तक सामने आई जानकारी और विशेषज्ञों के दावों से पता चलता है कि इस भयावह घटना के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। सबसे पहला लैंडिंग गियर में खराबी बताई गई है। विमान के लैंडिंग गियर ने सही तरीके से काम नहीं किया। विमान ने बेली लैंडिंग (गियर के बिना) की कोशिश की, जिससे यह रनवे पर फिसल गया।

पक्षी से टकराव : वहीं दूसरी तरफ मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्यून के हवाले से बताया जा रहा है कि पक्षी से टकराव भी इस दुर्घटना का एक संभावित कारण हो सकता है। टकराव से इंजन में खराबी आ सकती है, जिससे विमान का नियंत्रण खो गया।

खराब मौसम : दुर्घटना के समय मौसम भी खराब था। लैंडिंग के दौरान बारिश और तेज़ हवाओं ने पायलट की मुश्किलें बढ़ा दीं होंगी। मौसम की खराबी विमान को स्थिर रखने में बड़ी बाधा बनी होगी और यह हादसा हुआ होगा।

दमकल और राहत कार्य : दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, अधिकांश यात्रियों को बचाया नहीं जा सका। हादसे के दौरान विमान में मौजूद केवल दो लोगों को जिंदा निकाला जा सका, जो गंभीर रूप से घायल हैं।

आगे की जांच और रिपोर्ट : साउथ कोरिया की विमानन सुरक्षा एजेंसियां और विशेषज्ञ घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं। ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है, जिससे हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

इस खबर को भी पढ़ें : ‘भारतमाला प्रोजेक्ट’ में गोलीबारी की अमन गिरोह के मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी

इस खबर को भी पढ़ें : PLFI के नाम पर बीजेपी नेता रमेश सिंह को मिली धमकी, जानें..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.