फॉण्ट कनवर्टर NEW

PLFI के नाम पर बीजेपी नेता रमेश सिंह को मिली धमकी, जानें..

Jharkhand News : रांची के जाने-माने बिल्डर और बीजेपी के नेता रमेश सिंह को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम पर फोन करके संगठन की मदद करने की बात कही गई है। इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : रांची के जाने-माने बिल्डर और बीजेपी के नेता रमेश सिंह को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम पर फोन करके संगठन की मदद करने की बात कही गई है। इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

रमेश ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को PLFI संगठन से जुड़े होने की बात कही। साथ ही उसने कहा कि संगठन के कमांडर सहित सदस्यों की नजर उन पर है। संगठन को सहयोग करें। संगठन भी आपका सहयोग करेगा। साथ ही धमकी दी गई कि यदि संगठन को सहयोग नहीं किया गया तो फिर उनके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा।

बताया गया है कि रमेश सिंह को जिस सिम कार्ड का प्रयोग कर फोन किया गया था, उसका लोकेशन बंगाल में मिला है। PLFI के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति ने इस बार न इंटरनेट कॉल का प्रयोग किया और न ही व्हाट्सएप कॉल का, उसने सीधे मोबाइल नंबर से फोन करके संगठन को मदद करने की बात रमेश सिंह से की।

इस बाबत सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रविवार को बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है। भाजपा नेता को जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम स्थगित, खाते में अभी नहीं आयेगी राशि

इस खबर को भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम 28 को, उपायुक्त ने  तैयारी का लिया जायजा

इस खबर को भी पढ़ें : विधायक जयराम पर बीएनएस की लगी एक दर्जन धारा

इस खबर को भी पढ़ें : रांची में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक से 13.65 लाख लूट

इस खबर को भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह से नाराज टाना भगत, हटानेे की मांग

इस खबर को भी पढ़ें : छेड़खानी के आरोपी को पनाह देने वाला जसीम गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram