फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में 40 पेटी बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार भेजने की थी तैयारी

Jharkhand News: चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन (संख्या

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन (संख्या BR46G-1900) से अवैध रूप से शराब बिहार भेजी जा रही है।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में तुरंत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान जब संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया तो शुरुआत में उसमें खाली कैरेट दिखाई दिए। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से तलाशी ली, तो वाहन से 40 पेटी हैवर्ड 5000 बियर बरामद हुई। हर पेटी में 24 बॉटल थीं, इस तरह कुल 960 बॉटल बियर जब्त की गई।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान झिकटिया गांव निवासी नरेश भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram