फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में होम गार्ड की बहाली और ट्रैफिक सुधार पर दिए गए निर्देश

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त सह दंडाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोड कंस्ट्रक्शन विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त सह दंडाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोड कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने 2024-25 के सड़क दुर्घटनाओं के तुलनात्मक आंकड़े, मृत्यु दर, जागरूकता कार्यक्रम, दंडात्मक कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। वाहनों की बढ़ती संख्या पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त ने जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 100 होम गार्ड जवानों की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को थानों में 8 घंटे की काउंसलिंग कराने, बेकार वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने, सभी थानों में ब्रेथ एनालाइजर, फर्स्ट एड किट, पीसीआर जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा हिट एंड रन मुआवजा के लंबित मामलों की रिपोर्ट 15 जून 2025 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने सारदा गांव के पास बने डायवर्शन पर स्पीड ब्रेकर की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने NH के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजा राम गुप्ता ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने CSR मद से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही। बस एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के सचिव सचिन अग्रवाल ने गोइलकेरा-मनोहरपुर रोड पर डेरावा घाटी और पोसैता के पास सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने DPR तैयार कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय और जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram