फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान, 30 सितंबर तक 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Ranchi News : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर रांची जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में व्यापक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर रांची जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान की तैयारी पहले से ही की जा चुकी थी। उपायुक्त ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान ही कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को घर पर एक पौधा लाने का गृह कार्य दिया था। जैसे ही 5 जून को विद्यालय खुले, उसी दिन इन पौधों को स्कूल परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों द्वारा रोपा गया।

गुरुवार को लगभग 1.5 लाख (डेढ़ लाख) पौधे लगाए गए, जिससे अभियान को एक शानदार शुरुआत मिली। इस प्रयास से न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हुआ है।

अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन का आयोजन नहीं है। उपायुक्त भजंत्री के नेतृत्व में यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें रांची जिले में कुल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सरकारी संस्थानों, स्कूलों, पंचायतों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram