फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन को ‘सेवा समर्पण सम्मान’

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और प्रशासनिक दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए टीम पीएसएफ ने किया सम्मानित Jamshedpur. देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) की ओर से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, आईएएस

अपनी भाषा में पढ़ें

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और प्रशासनिक दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए टीम पीएसएफ ने किया सम्मानित

Jamshedpur.

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) की ओर से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, आईएएस को उनके जनसेवा, प्रशासनिक कार्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए ‘सेवा समर्पण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ की ओर से यह सम्मान जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के प्रति सम्मान एवं आभार के रूप में प्रदान किया गया।

टीम पीएसएफ ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जरूरतमंद लोगों तक उसका लाभ पहुंचाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशासनिक स्तर पर योजनाओं की निगरानी, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के प्रयासों को देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन को सम्मानित किया गया।

सेवा और प्रशासन के समन्वय पर जोर

सम्मान समारोह के दौरान टीम पीएसएफ की ओर से कहा गया कि सरकारी तंत्र और सामाजिक संस्थाएं जब एक-दूसरे के सहयोग से कार्य करती हैं, तो जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अधिक व्यापक होता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

टीम पीएसएफ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण की सुविधाएं पहुंचें।

जनसेवा को सम्मानित करना ही उद्देश्य : अरिजीत सरकार

टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। जनसेवा के क्षेत्र में समर्पित अधिकारियों एवं कर्मियों का सम्मान समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि टीम पीएसएफ आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

कार्यक्रम में वरीय पत्रकार निलय सेनगुप्ता, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, आईएएस, एसडीओ अर्नव मिश्रा, आईएएस तथा जेएनएसी के आयुक्त जोगेंद्र प्रसाद समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह प्रशासन और समाज के बीच सहयोग, सहभागिता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दे गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram