फॉण्ट कनवर्टर NEW

पोटका में हाइवा में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में वाहन खाक

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सावनाडीह मुख्य सड़क पर सोमवार देर रात एक गिट्टी लदी हाइवा अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरा वाहन धधक उठा। उस वक्त हाइवा चल ही रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सावनाडीह मुख्य सड़क पर सोमवार देर रात एक गिट्टी लदी हाइवा अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरा वाहन धधक उठा। उस वक्त हाइवा चल ही रहा था, लेकिन जैसे ही चालक ने धुआं उठता देखा, वह तुरंत कूदकर सड़क किनारे भागा और अपनी जान बचाई।

दमकल ने पाया आग पर काबू, हाइवा नष्ट

स्थानीय लोग लपटें उठते देख तुरंत पोटका थाना को सूचना देने पहुंचे। कुछ ही देर में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जलकर मलबे में बदल चुका था। सड़क पर बिखरी गिट्टी की वजह से थोड़ी देर तक यातायात भी बाधित रहा।

तकनीकी खराबी की आशंका

पहली नजर में आशंका जताई जा रही है कि हाइवा के इंजन या किसी तकनीकी खराबी से आग लगी होगी। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और घटना की पूरी जांच शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram