फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके रिंग रोड में दो पिकअप वैन की टक्कर, दो की मौत

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड में आज सुबह 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सरिया लदे एक पिकअप वैन को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड में आज सुबह 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सरिया लदे एक पिकअप वैन को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे वाली वाहन में लदा सरिया पिछे बैठे दो लोगों के सिर में घुस गया ग्रामीणों का कहना था की टक्कर इतनी जोरदार थी की वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कांके थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रिंग रोड से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram