फॉण्ट कनवर्टर NEW

Umrah Accident: मदीना के पास बस-टैंकर में जोरदार टक्कर, भारतीयों की मौ;त

World News: सऊदी अरब के मदीना (Umrah Accident) के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। मक्का से मदीना जा रही एक बस डीजल टैंकर से टकरा गई, और देखते ही देखते बस आग के समंदर

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: सऊदी अरब के मदीना (Umrah Accident) के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया। मक्का से मदीना जा रही एक बस डीजल टैंकर से टकरा गई, और देखते ही देखते बस आग के समंदर में बदल गई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें आग की भयानक लपटें और काला धुआं साफ नजर आता है। लोग दहशत में एक-दूसरे को हादसे की जानकारी भेजते दिखे।

कई भारतीय यात्रियों की मौत की आशंका

अभी तक सऊदी प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 40 से भी ज्यादा हो सकती है। डर इस बात का है कि बस में बड़ी संख्या में भारतीय उमराह यात्री सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर पहुंची टीमों को लपटों पर काबू पाने में काफी वक्त लगा।

भारतीय दूतावास अलर्ट, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जेद्दा स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने तुरंत इस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी और एक 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि जानकारी के लिए 8002440003 नंबर पर संपर्क करें। हादसे से जुड़े अपडेट लगातार एक्स पर साझा किए जा रहे हैं।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि रियाद और जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह अलर्ट हैं और प्रभावित परिवारों की मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

तेलंगाना सरकार भी सक्रिय

स्थानीय मीडिया में भारतीयों की मौत की खबर आने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तुरंत केंद्र सरकार और दूतावास से संपर्क साधा। राज्य सरकार ने कहा है कि दिल्ली स्थित अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और जरूरत के अनुसार मदद पहुंचाई जाएगी।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सऊदी प्रशासन और भारतीय एजेंसियां लगातार जानकारी जुटा रही हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन यह घटना उमराह यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram