फॉण्ट कनवर्टर NEW

जगदेव बाबू की पुण्यतिथि पर संकल्प, समानता की लड़ाई जारी रखने का आह्वान

चास : अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान, शहीद जगदेव मिशन एवं बोकारो कुशवाहा समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कुशवाहा भवन, चास में शहीद जगदेव बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में स्थापित जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया

अपनी भाषा में पढ़ें

चास : अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान, शहीद जगदेव मिशन एवं बोकारो कुशवाहा समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कुशवाहा भवन, चास में शहीद जगदेव बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में स्थापित जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बसपा नेता राजेश महतो, संजय शान, ललन आनंदकर, अजय कुमार, अधिवक्ता अशोक कुमार, एपी वर्मा, राम प्रसाद सिन्हा, रामाशंकर राम, अनिता सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह के मुख्य अतिथि राज कुमार विद्यार्थी ने कहा कि जगदेव बाबू को याद करना केवल उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाना नहीं, बल्कि उनके अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाना है। जातिवाद, अंधविश्वास और सामाजिक असमानता के खिलाफ वैज्ञानिक सोच तथा समानता की लड़ाई को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
वक्ताओं ने कहा कि जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि शोषित, दलित, बहुजन और मेहनतकश समाज के लिए केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प दिवस है। समाज में समानता, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक चेतना स्थापित करने के लिए लोगों को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है।

समारोह में सुखदेव रजक, एमपी कुशवाहा, श्रीचंद प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, जय विजया, सरयू प्रसाद, परशुराम सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, केएपी वर्मा, वीरेंद्र, सरयू महतो, हरिशंकर राम, रमेश बाउरी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
अतिथियों का सम्मान अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान के महासचिव अवधेश कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील प्रसाद, धर्मेंद्र पटेल, अरविंद कुमार मेहता, सुनील कुमार सिंह, हाबुलाल, संत कुमार, इंद्रदेव पंडित, सतीश कुमार, अगरदेव महतो, गणेश महतो सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर सिंह ने की। संचालन सुनील गांधी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता रविंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram