फॉण्ट कनवर्टर NEW

मेधावी छात्रों का बढ़ा सम्मान, सुवर्ण वणिक समाज ने किया सम्मानित

Jamshedpur: सुवर्ण वणिक समाज, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से रविवार को बाराद्वारी स्थित समाज भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: सुवर्ण वणिक समाज, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से रविवार को बाराद्वारी स्थित समाज भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी सफलता का उत्साह बढ़ाया गया।

समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी मेहनत को प्रोत्साहित करने के साथ समाज के दूसरे बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर सोनारी थाना प्रभारी सह समाज के वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन दे ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार और जिला अध्यक्ष रवि माझी ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता को मंजिल न मानकर इसे आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से इसी तरह मेहनत जारी रखते हुए अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्रा, प्रदेश महासचिव दीपक दत्ता, डॉ. केएल पाल, रवींद्र नाथ दे, अमर चंद्रा, समीर दत्ता, विजय चंद्रा, संजय दत्ता, सनोज चंद्रा, रुहिदास, महादेव सेन, दुर्गा दत्ता, उज्ज्वल दास, निर्मल चंद्रा, राजू दास, राजेन दत्ता और कंचन दत्ता समेत समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram