फॉण्ट कनवर्टर NEW

बंदगांव में युवक की हत्या से सनसनी, गले में फंसा मिला सब्बल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बंदगांव-कोचांग मार्ग पर करकट्टा घाटी के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के गले में सब्बल फंसा मिला। आशंका जताई जा रही है

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बंदगांव-कोचांग मार्ग पर करकट्टा घाटी के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के गले में सब्बल फंसा मिला। आशंका जताई जा रही है कि सब्बल से हमला कर उसकी हत्या की गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी सवनिया पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडरी को दी गई। मुखिया ने तत्काल बंदगांव थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बंदगांव थाना पुलिस, सोमा समद और पंचायत प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों और बंदगांव-कोचांग मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान बंदगांव थाना क्षेत्र की सवनिया पंचायत के अंगरिया गांव निवासी युवक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस और मुखिया करम सिंह मुंडरी मृतक के गांव पहुंचे और उसके परिजनों तथा ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान की।

पुलिस को घटनास्थल के आसपास मृतक की बाइक और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे हत्या का कारण क्या है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अज्ञात हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों के साथ-साथ मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram