फॉण्ट कनवर्टर NEW

केपी सिंह की स्मृति सभा में गूंजा संकल्प, संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान

Bokaro: एस सू सी आई कम्युनिस्ट झारखण्ड राज्य सांगठनिक कमिटी के वरिय सदस्य कॉ. के पी सिंह की 17 अगस्त को आकस्मिक निधन पर पार्टी के धनबाद जिला कमिटी ने रविवार को शीश महल मेरिज हॉल, डिगवाडीह में स्मृति सभा आयोजन कर उनके चित्र पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: एस सू सी आई कम्युनिस्ट झारखण्ड राज्य सांगठनिक कमिटी के वरिय सदस्य कॉ. के पी सिंह की 17 अगस्त को आकस्मिक निधन पर पार्टी के धनबाद जिला कमिटी ने रविवार को शीश महल मेरिज हॉल, डिगवाडीह में स्मृति सभा आयोजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उससे पुर्व पार्टी कार्यालय डिगवाडीह से गणेश मेला मैदान, सब्जी मार्केट डिगवाडीह होते हुए स्मृति सभा स्थल तक जुलुस के शक्ल में शामिल हुए, अध्यक्षता राम लाल महतो ने किया जबकि संचालन सुरज राय ने किया. विमल दास ने कॉ. के पी सिंह की चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की.

वहीं वक्ताओं ने कॉ.सिंह अपने 86 वीं वर्ष में वे अंतिम सांसें लीं. वे 1968 में पार्टी की सदस्यता ली और वे अपनी रेलवे की सेवा के दौरान वे ट्रेड यूनियन के क्रियाशील लिडर बन गए. देश की इमरजेंसी के दौर में वे पार्टी के साथ डटे हुए थे. उन्हें संयुक्त बिहार राज्य के राज्य समिति के सदस्य तथा धनबाद जिला सचिव बने थे. उन्होंने धनबाद जिला समेत बोकारो जिला के चनदनकियारी में पार्टी का मजबूती के साथ संगठन का विस्तार करने में उनका अहम भूमिका रही है. उनकी स्मृति सभा को एक संकल्प के रूप में लेकर उसके द्वारा किए गए अधुरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लेने की जरूरत है।

स्मृति सभा मुख्य रुप से आर एस शर्मा, पानुई, दीपक कुमार, सनका महतो, धीरेन भगत, प्रोफेसर बी.एन. राय, अनिल बाउरी, अनिता बाउरी, कुमुद महतो,औरंगजेब अप्पू, मोहन चौधरी, गीता शर्मा, सुशांत सरकार, सोहन महतो, गोपाल महतो, डॉ. प्रशांत कुमार, किष्टो महतो, रंजीत कुमार यादव, मोतीलाल हेम्ब्रम, शिव सिंह यादव, भजहरी महतो, जगदीश आचार्य, राजु रजवार, ज्योति लाल महतो, मुस्लिम अंसारी, इन्द्रजीत महतो, भरत राय, राजु तिवारी, नुनी वाला उरांव, हरिपद महतो, अशोक सिंह, भगवान दास, राम कृष्ण पासवान, जगन्नाथ रजवार आदि शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram