फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वच्छता किट का किया गया वितरण

डुमरी “द हंस फाउंडेशन” की ओर से कुपोषण उन्मूलन के तहत कुपोषण केंद्र डुमरी एवं बसिया में गंभीर कुपोषित बच्चों की माताओं के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान माताओं को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्रियां बाल्टी, मग, टिसनी,

अपनी भाषा में पढ़ें

डुमरी “द हंस फाउंडेशन” की ओर से कुपोषण उन्मूलन के तहत कुपोषण केंद्र डुमरी एवं बसिया में गंभीर कुपोषित बच्चों की माताओं के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान माताओं को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्रियां बाल्टी, मग, टिसनी, सेनेटरी पैड, तौलिया, चप्पल, साबुन, सर्फ, कंघी सहित अन्य स्वच्छता संबंधी वस्तुएं निःशुल्क प्रदान की गईं। जिसका उद्देश्य माताओं में साफ सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। डुमरी केंद्र में किट वितरण सीडीएस सुनील कुमार के कर कमलों से किया गया, वहीं बसिया केंद्र में यह जिम्मेदारी सीडीएस प्रभाकर कुमार ने निभाई। दोनों केंद्रों में वितरण कार्यक्रम के दौरान लाभुक माताओं ने इस सहयोग के लिए फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल को क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram