Koderma news: राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक कांवर पद यात्रा में शामिल हज़ारों श्रद्धालुओ के बीच सेवा भाव से राजद नेता सह कोडरमा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिवभक्तों के बीच शरबत, पानी और जूस का वितरण किया गया। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि कोडरमा में अंतिम सोमवारी को निकलने वाली कांवर पद यात्रा ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन है।इस आयोजन में हज़ारों लोग शामिल होते है।
उन्होंने कहा कि राजद सेवाभाव में यकीन रखती है।राजद परिवार हर समुदाय और हर वर्ग में सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए काम करती है।उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक कर्तव्य के तहत राजद परिवार ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई है।मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, मनोज रजक, संजय दास, मनोज मोदी, घनश्याम तुरी, सुनीला खटीक, अमरजीत कौर, गीता देवी, पवन भगत, सत्येंद्र कुमार समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।




