फॉण्ट कनवर्टर NEW

दूसरी बार ED से समय मांगने पहुंचे एलबी सिंह के भाई और साले, पहले भी मांगी थी मोहलत

चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने के लिए एक बार फिर समय मांगा है। दोनों ने ED को पत्र भेजकर 20-20 दिन का अतिरिक्त समय देने का अनुरोध

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने के लिए एक बार फिर समय मांगा है। दोनों ने ED को पत्र भेजकर 20-20 दिन का अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया है।

विश्व विजय सिंह को 25 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 24 अगस्त को ED के सामने पेश होना था। हालांकि, दोनों तय तारीख पर एजेंसी के सामने नहीं पहुंचे। इसके बजाय उन्होंने पत्र भेजकर अतिरिक्त समय की मांग की।

दूसरी बार मांगा समय

जानकारी के अनुसार, दोनों ने ED से दूसरी बार समय मांगा है। इससे पहले उन्होंने एक-एक महीने का समय मांगा था। ED ने उनके अनुरोध पर विचार करते हुए दोनों को केवल एक-एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया था।

पहली बार समय मांगने के पीछे दोनों ने अपनी मां और भाई की बीमारी का हवाला दिया था।

छापेमारी के दौरान दिए बयानों की भी चर्चा

मामले में ED की छापेमारी के दौरान दिए गए कथित बयानों की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बयानों में पारिवारिक संबंधों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई थीं।

एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा था कि उसने अपनी मां से करीब 10 साल से मुलाकात या बातचीत नहीं की है। वहीं, दूसरे ने अपने भाई के साथ संबंध खराब होने की बात कही थी।

अब दोनों के दोबारा समय मांगने के आवेदन पर ED क्या फैसला लेती है, इस पर नजर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram