फॉण्ट कनवर्टर NEW

सावन मिलन में रिया बनर्जी बनीं सावन क्वीन, कविता रनरअप

Jamshedpur news: प्राइड होटल में पूनम जायसवाल के आयोजन में सावन मिलन 2026 महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबिका जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। मंच संचालन चंदन जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की थीम पर आकर्षक परिधानों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: प्राइड होटल में पूनम जायसवाल के आयोजन में सावन मिलन 2026 महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबिका जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। मंच संचालन चंदन जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की थीम पर आकर्षक परिधानों के साथ हिस्सा लिया और संगीत, नृत्य, गेम्स तथा मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम की ओपनिंग डांस प्रस्तुति रेवती वार्ष्णेय और संगीत विभा जायसवाल ने दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका Mrs India Curvy World 2019 वंदना पेंटाकोटा और परिणीता जायसवाल ने निभाई। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। बेस्ट सावन लुक का खिताब कामना वार्ष्णेय, बेस्ट स्माइल का पुरस्कार रीना शर्मा और बेस्ट रैंप वॉक का खिताब किरण बेदी ने हासिल किया।

सावन मिलन की मुख्य प्रतियोगिता में रिया बनर्जी ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। कविता दास फर्स्ट रनरअप और सविता सिंह सेकंड रनरअप रहीं। कार्यक्रम के दौरान ग्लास गेम में रेवती, रिया, रूबी जायसवाल, प्रभा तिवारी, भूमिका और मीना कौर विजेता बनीं। वहीं टॉफी गेम में मधुलिका, प्रीति जायसवाल, वंदना सिंह, हिरणमयी, शांति पंडित और रिया ने बाजी मारी।

आयोजन को सफल बनाने में तारा, श्वेता, नीलिमा, सीमा जायसवाल और आभा चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आनंदी, अंजू, रंजीता, आराध्या, शोभा तिवारी, बबीता जायसवाल, पूनम गुप्ता, रानी मंजरी, कौशल्या, ममता, मीना सिंह, मीनू, अलका, शोभना गुप्ता, रीना, रेनू जोशी, नीतू शर्मा और सोनाली समेत कई महिलाओं ने भाग लिया।

ऑडियंस राउंड में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सावन के पारंपरिक रंगों से सजे इस आयोजन में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल और मस्ती का माहौल रहा। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सावन मिलन की खुशियों को साझा किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram