Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सेवा का अधिकार सप्ताह में गुमला प्रशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले में कुल 50,620 आवेदन प्राप्त, 46,655 का त्वरित निष्पादन निस्तारण औसत 92.2 प्रतिशत दर्ज
#Trending

सेवा का अधिकार सप्ताह में गुमला प्रशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले में कुल 50,620 आवेदन प्राप्त, 46,655 का त्वरित निष्पादन निस्तारण औसत 92.2 प्रतिशत दर्ज

By Shiwam KeshriDecember 2, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध कराया गया।

जिलेभर में आयोजित शिविरों के दौरान भारी जन-सहभागिता देखने को मिली। प्रशासनिक टीमों द्वारा तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई जिसके परिणामस्वरूप जिले में कुल 50,620 आवेदन प्राप्त हुए तथा इनमें से 46,655 आवेदनों का त्वरित निष्पादन अब तक किया जा चुका है, शेष आवेदनों का निष्पादन जारी है। जिनमें से 3,774 आवेदन लंबित हैं जबकि 168 आवेदन प्रक्रिया में हैं तथा 30 आवेदनों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार निस्तारण दर 92.2 प्रतिशत दर्ज हुई।

प्रखंडवार उपलब्धियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

चैनपुर प्रखंड में 1,684 आवेदन प्राप्त हुए और सभी 1,684 का निस्तारण किया गया।
पालकोट प्रखंड में 3,065 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 3,057 का निस्तारण किया गया।
बसिया में 3,907 में से 3,894 का निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
नगर परिषद क्षेत्र में 450 में से 442 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
डुमरी में 5,636 में से 5,396 का निष्पादन किया गया।
भरनो में 3,331 में से 3,172 का निष्पादन किया गया।
घाघरा में 5,936 में से 5,629 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में 1,735 में से 1,608 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
गुमला प्रखंड में 7,946 में से 7,252 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
रायडीह में 1,481 में से 1,314 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बिशुनपुर में 4,580 में से 4,037 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
कामडारा में 4,303 में से 3,670 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
सिसई प्रखंड में 6,575 में से 5,502 आवेदनों का निस्तारण किया गया।

सेवावार प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों की स्थिति भी अत्यंत संतोषजनक रही।

अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 29,077 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 25,946 का निष्पादन किया गया।
आय प्रमाण पत्र सेवा में प्राप्त सभी 3,092 आवेदनों का पूर्ण निष्पादन किया गया।
जाति प्रमाण पत्र से जुड़े सभी 3,656 आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
स्थानीय निवासिता प्रमाण पत्र सेवा में प्राप्त 2,763 आवेदनों का पूर्ण निष्पादन किया गया।
जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 963 में से 905 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
मृत्यु प्रमाण पत्र सेवा में 122 में से 118 का निष्पादन किया गया।
नया राशन कार्ड से संबंधित 3,139 में से 2,692 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
भूमि माप के 560 में से 481 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
भूमि धारण प्रमाण पत्र के 410 में से 334 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
दाखिल खारिज वाद से जुड़े 442 में से 336 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
वृद्ध पेंशन के 4,703 में से 4,662 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
विक्लांग पेंशन सेवा में प्राप्त सभी 135 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
विधवा पेंशन के सभी 203 आवेदनों का भी पूर्ण निष्पादन किया गया।
झारखंड राज्य सेवा अधिनियम 2011 से संबंधित अन्य सेवाओं में प्राप्त 1,355 आवेदनों में से 1,332 का निष्पादन किया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सेवा का अधिकार सप्ताह को जन-हित की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अधिकार आधारित सेवाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका की सराहना की तथा शेष आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

गुमला जिला प्रशासन जन-सेवा की इस निरंतर प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सरकारी सेवाओं की पहुंच हर व्यक्ति तक सुगमता से सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.