Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार के सिरदला में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी
Bihar

बिहार के सिरदला में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी

जमीन के दाखिल-खारिज के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत, निगरानी ने पकड़ा, गार्ड रूम के पास लेते थे पैसे, पटना ले गई निगरानी टीम; शिकायतकर्ता ने दी थी जानकारी, डीएसपी आदित्य राज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
By Samsul HaqueJuly 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की मुहिम लगातार जारी है। ताजा मामला नवादा जिले के सिरदला प्रखंड का है, जहां राजस्व कर्मचारी सह राजस्व अधिकारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को शुक्रवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई पटना निगरानी विभाग द्वारा की गई और आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया।

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता उमेश कुमार, ग्राम पंचायत चौकियां, बनियाडीह के निवासी हैं। उन्होंने 10 जुलाई को निगरानी विभाग को शिकायत दी थी कि रणजीत पासवान ने 6 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की है।

जांच के बाद शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 55/25 दिनांक 24 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया और कार्रवाई की योजना बनी।

गार्ड रूम के पास ही पकड़ा गया रिश्वत लेते हुए

शुक्रवार को निगरानी की टीम सिरदला अंचल कार्यालय पहुंची, जहां रणजीत पासवान को गार्ड रूम के पास 50 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना निगरानी थाना ले जाया गया है।

कार्रवाई में शामिल रही निगरानी टीम

इस ऑपरेशन में डीएसपी आदित्य राज के साथ इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, राजीव कुमार (सिपाही), हिमांशु कुमार और शशिकांत कुमार समेत कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती

यह कार्रवाई बिहार सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में एक और अहम कदम माना जा रहा है। लगातार हो रही ऐसी गिरफ्तारियों से साफ है कि रिश्वतखोर अधिकारियों की अब खैर नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.