फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर में पारिवारिक झगड़े में बड़ी वारदात, घायल हुए कई सदस्य

Bihar News: भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में शुक्रवार देर रात एक मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर तलवार और खंती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में शुक्रवार देर रात एक मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर तलवार और खंती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायलों में सुनील प्रसाद सिंह (76), संजय सिंह (53), उनकी पत्नी सुलेखा देवी, पुत्र साजन कुमार सिंह और पुत्री कोमल कुमारी शामिल हैं। परिजनों ने सभी को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया।

तलवार और खंती से हमला, महिला की उंगलियां कटीं

घायल संजय सिंह ने बताया कि वे ठंडा खरीदकर लौट रहे थे तभी पड़ोस के संजू कुमार, रूपण सिंह और गुनी सिंह उनके छोटे भाई सुमन सिंह को गाली-गलौज करते दिखे। जबकि सुमन सिंह इन दिनों पटना में हैं, अपनी बेटी की मंगनी के सिलसिले में।

जब संजय सिंह ने गाली का विरोध किया तो आरोपी घर से तलवार और खंती निकालकर लाए और उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।

संजय सिंह की पत्नी सुलेखा देवी की चारों उंगलियां तलवार के वार से कट गईं। वहीं बेटी कोमल ने बताया कि वह मोबाइल देख रही थी, तभी चार-पांच लोग घर में घुस आए और हमला कर दिया।

थाना को अब तक नहीं मिला आवेदन, पुलिस जांच शुरू

गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है और शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram