Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की वतन वापसी तय, 4 से 6 नवंबर के बीच लौटेंगे स्वदेश

Ranchi : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी श्रमिकों की वतन वापसी 4 नवंबर से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को 31, 5 नवंबर को 10 और 6 नवंबर को 8 मजदूर भारत लौटेंगे। सभी श्रमिक ट्यूनीशिया से फ्लाइट के जरिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे अपने-अपने गृह जिलों को रवाना होंगे।

मजदूरों ने एलएंडटी कंपनी और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अनजाने में कंपनी पर जो आरोप लगाए थे, उसके लिए वे खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी मदद के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

गौरतलब है कि ये सभी मजदूर निजी प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से जुलाई में ट्यूनीशिया गए थे। पिछले तीन से चार महीनों से न तो उन्हें वेतन मिल रहा था और न ही उचित सुविधाएं। मजबूर होकर उन्होंने 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई थी।

एलएंडटी कंपनी के कंट्री हेड नीरज सिंह ने बताया कि ये मजदूर सीधे एलएंडटी से जुड़े नहीं थे, बल्कि प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से कार्यरत थे। कंपनी ने प्रेम कंस्ट्रक्शन को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने और सभी की वतन वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *