Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

रविदास समाज की जनगणना रांची से शुरू, 25 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य : प्रदीप रवि

Ranchi : झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा द्वारा राज्यव्यापी पारिवारिक सूची सह जनगणना अभियान का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत रांची जिले के नया टोली पंचायत से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार रवि के कर-कमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महासचिव सह जनगणना प्रभारी प्रदीप रवि ने बताया कि झारखंड में निवास करने वाले लगभग 25 लाख रविदास समाज के परिवारों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

दीपक रवि के नेतृत्व में महासभा के प्रतिनिधियों ने नया टोली पंचायत में जाकर परिवारों से मुलाकात की और पारिवारिक सूची सह जनगणना प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि इस जनगणना अभियान का उद्देश्य रविदास समाज की वास्तविक जनसंख्या, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है ताकि समाज के सर्वांगीण विकास हेतु ठोस नीति बनाई जा सके।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

उन्होंने यह भी कहा कि रांची सहित पूरे झारखंड में रविदास समाज की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी अभाव में समाज की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती। इस अभियान के माध्यम से महासभा हर परिवार तक पहुँचेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी परिवार जनगणना से बाहर न रह जाए। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की।

जनगणना अभियान का नया टोली पंचायत के चौधरी और स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा महासभा को भरपूर सहयोग देने का भरोसा जताया। आने वाले दिनों में यह अभियान रांची जिले के सभी टोलों और फिर पूरे झारखंड में चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में संरक्षक उमेश राम, प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार रवि, उपाध्यक्ष राजेश राम, महासचिव दीपक राम, महासचिव प्रदीप रवि, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, तथा पंचायत प्रतिनिधि जगदीश राम, अमरदीप राम, अजीत रवि, संदीप राम, लखन राम, धानो राम, बाबूलाल राम, रामबृक्ष राम और मंजू देवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *