फॉण्ट कनवर्टर NEW

BRC नामकुम में ‘रांची स्पीक्स’ का आयोजन, विजेताओं को मिले मेडल व प्रमाणपत्र

Ranchi: जिला शिक्षा अधीक्षक के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘रांची स्पीक्स’ के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), नामकुम में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक (वर्ग 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8) श्रेणी के स्कूली बच्चों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: जिला शिक्षा अधीक्षक के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘रांची स्पीक्स’ के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), नामकुम में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक (वर्ग 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8) श्रेणी के स्कूली बच्चों ने अपनी वक्तृता कला और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची बादल राज ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में:

  • वर्ग 1 से 5: बुनियादी स्कूल नामकुम की यति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। दूसरे स्थान पर मध्य विद्यालय बरगंवा की रागिनी कुमारी और तीसरे स्थान पर उपर्डहु की शांति मिंज रहीं।
  • वर्ग 6 से 8: बरगंवा की आर्या रॉय ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कोमल कुमारी तथा तीसरे स्थान पर कस्तूरबा बरगंवा की पूजा टोप्पो रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि DSE बादल राज ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) प्रभाकर कुमार ने उन्हें मेडल प्रदान किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक सह नियंत्रण एवं व्यय पदाधिकारी बिजेंद्र चौबे ने की। इसका कुशल संचालन प्रखंड नोडल जुली कुमारी द्वारा किया गया, जबकि संकुल नोडल (जलवार) मंजू रानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस शैक्षणिक आयोजन को सफल बनाने में अजय ज्ञानी, भारत भूषण, मो. क्यामुद्दीन, राजेश कुमार, राजेश दास, वीरेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, मो. हसन, रवि खलखो, टुम्पा माल, अंकिता अंजलि और साईनाथ सरदार का सराहनीय योगदान रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram