फॉण्ट कनवर्टर NEW

चुटिया में ‘नशे वाली’ रफ्तार का आतंक; आधी रात को धमाके जैसी आवाज से जगे लोग

Ranchi News: राजधानी के चुटिया मेन रोड में एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे के कॉकटेल ने बड़ा हादसा कर दिया। सोमवार देर रात करीब एक बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तब एक अनियंत्रित वैगनआर कार (JH-01FB-5790) ने सड़क किनारे शेड

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी के चुटिया मेन रोड में एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे के कॉकटेल ने बड़ा हादसा कर दिया। सोमवार देर रात करीब एक बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तब एक अनियंत्रित वैगनआर कार (JH-01FB-5790) ने सड़क किनारे शेड में खड़ी एक दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

भीड़ देख कार छोड़कर भागा आरोपी चालक

घटनास्थल पर मौजूद लोगों और दुकानदार ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का चालक पूरी तरह नशे की हालत में था। जैसे ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हुई, चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। दुकानदार के मुताबिक, उनकी कार दुकान के आगे सुरक्षित खड़ी थी, जिसे नशेड़ी चालक ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने कार की जब्त, मालिक की तलाश तेज

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक और चालक की शिनाख्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मेन रोड पर रात के समय होने वाली तेज रफ्तार ड्राइविंग पर लगाम लगाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram