फॉण्ट कनवर्टर NEW

SSP की गुप्त सूचना पर एक्शन; हथियार के साथ दबोचा गया भू-माफिया का राइट हैंड

Ranchi News: राजधानी में जमीनों के अवैध कारोबार और खौफ के दम पर कब्जा करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ रांची पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन को मिली पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी में जमीनों के अवैध कारोबार और खौफ के दम पर कब्जा करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ रांची पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन को मिली पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने जाल बिछाकर भू-माफिया सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य एतवा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल जमीन विवादों में लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता था।

SSP के निर्देश पर सटीक छापेमारी; माफियाओं में हड़कंप

एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि भू-माफियाओं के सिंडिकेट से जुड़ा एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या जमीन पर कब्जे की नीयत से घूम रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध इलाके की घेराबंदी की और एतवा टोप्पो को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड हथियार बरामद हुआ। पुलिस अब एतवा से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि सिंडिकेट के अन्य सफ़ेदपोश चेहरों और मास्टरमाइंड तक पहुँचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram