फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाज़ुक, सांसद संजय सेठ ने लिया स्वास्थ्य अपडेट

Ranchi News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत पर लगभग कोई सुधार नहीं हाे रहा है। अपोलो अस्पताल में भर्ती श्री सोरेन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाजरत हैं और जीवन से संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच रांची के सांसद और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत पर लगभग कोई सुधार नहीं हाे रहा है। अपोलो अस्पताल में भर्ती श्री सोरेन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाजरत हैं और जीवन से संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाक़ात कर मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड की जनता मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं और आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है, जो उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जगत में रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता है, और सभी की निगाहें अस्पताल से आने वाले अपडेट पर टिकी हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram