फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दीपावली-छठ पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सतर्क, जनशताब्दी एक्सप्रेस की भी हुई जांच

दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए आसनसोल रेल मंडल की डॉग स्क्वाड और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने जामताड़ा और विद्यासागर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जामताड़ा : दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए आसनसोल रेल मंडल की डॉग स्क्वाड और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने जामताड़ा और विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया।

इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और यात्रियों के सामान की जांच की गई। अभियान में विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित डॉग मैक्स को भी शामिल किया गया।

डॉग मैक्स और मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

जांच अभियान में आसनसोल डॉग स्क्वाड के एएसआई विधान डे, हेड कांस्टेबल डीसी महतो और डॉग मैक्स शामिल थे। टीम ने मेटल डिटेक्टर की मदद से भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।

जामताड़ा स्टेशन पर एसआई आरके पांडेय, सौरभ कुमार और एएसआई शमशुल अंसारी ने जांच अभियान में हिस्सा लिया। वहीं, विद्यासागर स्टेशन पर एएसआई जयंतो राय, कांस्टेबल हराधन कुशवाहा और राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी हुई जांच

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई।

इस अभियान में आरपीएफ के मो. असलम, शमशुल अंसारी और डॉग स्क्वाड की टीम शामिल रही।

त्योहारों को लेकर रेलवे की सुरक्षा बढ़ी

दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है।

इस अभियान का उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाना और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का फैसला किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram