Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»नागफेनी एवं एनएच-43 क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण पर छापामारी, भारी मात्रा में बालू जब्त
#Trending

नागफेनी एवं एनएच-43 क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण पर छापामारी, भारी मात्रा में बालू जब्त

By Shiwam KeshriNovember 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: आज बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी सिसई थाना, अंचल राजस्व उप निरीक्षक एवं सशस्त्र बल की टीम ने नागफेनी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक छापामारी की।

अभियान की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नागफेनी मौजा, नागफेनी रापुटोली तथा एनएच-43 नागफेनी पुल के पास रांची–गुमला मुख्य मार्ग की बायीं ओर पुराने रोड पर कई स्थलों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में बालू का भंडारण किया गया था।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नागफेनी क्षेत्र के कई हिस्सों—मुख्य रूप से नागफेनी गांव, रापुटोली टोला, एनएच-43 के किनारे पुराने मार्ग तथा नागफेनी पुल के आसपास—अवैध रूप से हजारों घनफीट बालू जमा किया गया था। विभिन्न स्थानों पर लगभग 700 घनफीट से 4000 घनफीट तक बालू का अवैध भंडारण पाया गया।

प्रशासनिक टीम द्वारा सभी स्थानों पर बालू की जब्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। खनन विभाग एवं राजस्व टीम द्वारा मात्रा का सटीक निर्धारण तथा आगे की विधिक प्रक्रिया की कार्रवाई की जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध गतिविधियों से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध खान एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाएं, जिससे समय पर कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.